Move to Jagran APP

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की नई सियासी तैयारी, गंभीरता से लड़ रही है शहरी निकाय चुनाव

आम आदमी पार्टी हरियाणा में नई सियासी पारी खेलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आप राज्‍य में स्‍थानीय निकाय चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है। इस चुनाव को वह बड़े चुनावी और राजनीतिक आधार के रूप में देख रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 13 Jun 2022 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2022 08:37 AM (IST)
हरियाणा में आम आदमी पार्टी  की नई सियासी तैयारी, गंभीरता से लड़ रही है शहरी निकाय चुनाव
आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Local Body Election 2022 :  आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में नई सियासी पारी की तैयारी में है और इसके लिए वह स्‍थानीय निकाय चुनाव को रास्‍ता व आधार बनाना चाहती है। इसी कारण हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी जोर आजमाइश में लगी हुई है।

loksabha election banner

कांग्रेस स्‍थानीय निकाय चुनाव  पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही है, जबकि भाजपा व जजपा शहरी निकाय चुनाव मिलकर लड़ रहे हैं। भाजपा, जजपा और कांग्रेस जहां राज्यसभा चुनाव की गतिविधियों में व्यस्त थे, वहीं आम आदमी पार्टी चुपसे से चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई है।

आप ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा-जजपा और इनेलो से पहले ही आप ने निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के नाम शामिल हैं। साथ ही वीर सिंह सरपंच और दिल्ली के विधायक सही राम पहलवान का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

पार्टी ने पंजाब के विधायकों को नगर निकाय चुनावों में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इन्हें उनके हलकों के नजदीकी एरिया में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी। स्टार प्रचारकों में पहली सूची में 59 नेताओं और दूसरी सूची में 13 नेताओं के नाम शामिल हैं। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ में हराने वाले आप नेता लाभ सिंह उगाके को पार्टी ने हरियाणा में अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लाभ सिंह उगाके मोबाइल रिपेयर करते थे और चन्नी को उन्होंने भारी अंतर से हराया।

संजय सिंह, राघव चड्ढा और लाभ सिंह स्टार प्रचारक

आप ने अपनी जीत के लिए विधानसभा कार्यकर्ताओं की समन्वय समितियों का गठन किया है। इस समिति में एक टीम लीडर सहित पांच से लेकर 12 कार्यकर्ताओं की टीम है। आम आदमी पार्टी 48 नगर निकाय चुनावों में 18 नगर परिषद और 26 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही है। 19 जून को मतदान है और 22 जून को कांउटिंग है।

ह‍रियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहांं क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.