Move to Jagran APP

पांच नेता भाजपा में शामिल, बराला बाेले- पार्टी में आने वालों को चुनाव में टिकट की गारंटी नहीं

हरियाणा में अन्‍य दलों से नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अब इनेलो के चार और एक कर्मचारी नेता ने भाजपा का दामन थामा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 11:11 PM (IST)
पांच नेता भाजपा में शामिल, बराला बाेले- पार्टी में आने वालों को चुनाव में टिकट की गारंटी नहीं
पांच नेता भाजपा में शामिल, बराला बाेले- पार्टी में आने वालों को चुनाव में टिकट की गारंटी नहीं

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में विरोधी दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल हाेने का क्रम जारी है। बुधवार को इनेलोे के चार नेता और एक कर्मचारी नेता भाजपा में शामिल हुए। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस मौके पर कहा कि दूसरे दलों के कई विधायक और नेता पार्टी में आने को तैयार हैं। भाजपा की नीतियों में आस्था जताने और प्रदेश के चहुंमुखी विकास की इच्छा रखने वाले तमाम नेताओं का पार्टी में स्वागत है, लेकिन किसी भी विधायक अथवा नेता को टिकट की गारंटी पर भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने विधायक अथवा पार्टी नेता पहले भाजपा में शामिल हुए, उनमें से किसी को भी टिकट का कोई वादा पार्टी ने नहीं किया है।

loksabha election banner

इनेलो नेता कुलभूषण गोयल व प्रवीण आत्रे और कर्मचारी नेता राजेंद्र शर्मा भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में सुभाष बराला ने पंचकूला से इनेलो के प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल, इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रे तथा पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के प्रधान राजेंद्र शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। युवा इनेलो नेता अनुराग खटकड़ तथा विकास धनखड़ी ने भी भाजपा का दामन थामा। सुभाष बराला ने संकेत दिया कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई और प्रमुख नेता भाजपा में शामिल होंगे।

राजेंद्र शर्मा ने जेबीटी शिक्षकों को नौकरी पर रखवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई की थी।  इनेलो में रहते हुए प्रवीण आत्रेय ने भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। भाजपा में आने के बाद राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता व कर्मचारियों की पहली पसंद है। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि उन्हें सरकार की नीतियों ने प्रभावित किया है। वह टीवी चैनलों पर बहस में भाग जरूर लेते थे, लेकिन सरकार के खिलाफ बोलने के लिए बहुत अधिक मसाला नहीं होता था। कुलभूषण गोयल ने मोदी व मनोहर लाल की नीतियों में आस्था जताई।

यह भी पढ़ें: रेलयात्रा से पहले ट्रेनों के बारे में ठीक से कर लें पता, नई समय सारिणी से ऊहापोह की स्थिति

सुभाष बराला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने किसी विपक्षी दल को खत्म करने की नहीं ठानी। यदि कोई दल खत्म होता है तो वह उसकी अपनी खामियों तथा कमजोरियों की वजह से होता है। इसमें भाजपा का कोई दोष नहीं है। हम भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे। यदि कोई पार्टी से जुडऩा चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में फंसे हनी सिंह, हो सकता है FRI दर्ज, महिला आयोग ने उठाया बड़ा कदम

बराला ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन को मूल मंत्र मानकर केवल अपना काम कर रही है। एक राजनीतिक संगठन होने के नाते हमारा यह काम है कि हम समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाएं। प्रत्येक बूथ और हर वोटर तक भाजपा संपर्क साधने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा के प्रांतीय प्रचार-प्रसार संयोजक जवाहर यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रणदीप घनघस, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और प्रांतीय अध्यक्षीय कार्यालय प्रभारी संजय आहुजा मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.