Move to Jagran APP

Mission-10 की सफलता के बाद Core group में शाह तैयार करेंगे विधानसभा चुनाव का खाका

हरियाणा में सभी दस सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। शाह खुद इसका खाका तैयार करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 09:04 AM (IST)
Mission-10 की सफलता के बाद Core group में शाह तैयार करेंगे विधानसभा चुनाव का खाका
Mission-10 की सफलता के बाद Core group में शाह तैयार करेंगे विधानसभा चुनाव का खाका

जेएनएन, नई दिल्ली। हरियाणा में सभी दस सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बनाएंगे। कोर ग्रुप की यह बैठक 9 जून को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होगी। बैठक में ही राज्य विधानसभा की 90 में से 67 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया जाएगा।

loksabha election banner

लक्ष्य को साधने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो चुनाव के दौरान उठ सकते हैं। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शाह से अलग बैठक भी तय की गई है, इसलिए मुख्यमंत्री अपने पहले से तय फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह से 11 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।

बता दें, प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रतन लाल कटारिया और कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश के मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, अनिल विज सहित पार्टी के तीनों महामंत्री भी हैं।

इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह इस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह अभी भविष्य के गर्भ में है क्योंकि पहले उन्हें केंद्र में मंत्री होने के नाते बुलाया जाता था मगर इस बार वे केंद्र में मंत्री नहीं हैं। वैसे पार्टी सूत्र बताते हैं कि बीरेंद्र सिंह को भी कोर कमेटी में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा।

शाह ने ही किया था लोकसभा चुनाव में दस सीट जीतने का खाका तैयार

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ही हरियाणा भवन में प्रदेश की लोकसभा चुनाव समिति के साथ राज्य की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करने का खाका तैयार किया था। तब शाह ने प्रदेश के नेताओं को इस बात को लेकर भी हड़काया था कि उनको बूथ स्तर पर तैयारी रखने के अलावा संगठन को प्रदेश में एक राजनीतिक मुद्दा अवश्य खड़ा करना चाहिए। शाह के बाद प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने गुरुग्राम में कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुरूप अंतिम रूप दिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.