Move to Jagran APP

आप सरकार को गिराने का षड्यंत्र करते हैं मोदी व एलजी

पलवल : आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए विकास को गति प्रदान करने की जरूरत है। भाजपा सरकार में व्यवस्थित ढंग से विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में सुनियोजित ढंग से विकास कार्य किए जा रहे है उसके बावजूद भी केंद्र सरकार सीबीआई का दुरूपयोग कर दिल्ली सरकार को जानबूझकर परेशान करने में लगी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 06:58 PM (IST)
आप सरकार को गिराने का षड्यंत्र करते हैं मोदी व एलजी
आप सरकार को गिराने का षड्यंत्र करते हैं मोदी व एलजी

जागरण संवाददाता, पलवल : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए विकास को गति देने की जरूरत है। भाजपा सरकार में व्यवस्थित ढंग से विकास नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार में सुनियोजित ढंग से विकास कार्य किए जा रहे है उसके बावजूद केंद्र सरकार सीबीआइ का दुरुपयोग कर दिल्ली सरकार को जानबूझकर परेशान कर रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आधी अधूरी सरकार है उसे कभी पीएम मोदी तो कभी एलजी गिराने का षड्यंत्र करते रहते हैं। देश की अर्थव्यवस्था अरुण जेटली की बजाय किसी व्यापारी के हाथों में सौंप दी जाए तो देश तरक्की करने लगेगा। सुशील गुप्ता रविवार को पलवल विश्राम गृह में श्री वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। दिल्ली सरकार ने स्कूल और अस्पतालों को सुधारने का काम किया। चार वर्षों में केंद्र सरकार के विरोध के बावजूद भी स्कूल व कॉलेजों में जबरदस्त सुधार हुआ है। दिल्ली के अस्पतालों में गरीब लोगों को निशुल्क मिल रहा है।

हरियाणा में नजर नहीं आ रहा विकास

उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रदेश में कोई विकास नहीं कर पाई। हरियाणा प्रदेश के गांवों में विकास नजर नहीं आता। गांवों में बने स्कूल व कॉलेज बदहाल स्थिति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुए जाट आरक्षण आंदोलन से व्यापारियों के मन में असुरक्षा की भावना घर कर गई। जिसके चलते प्रदेश में निवेश कम हुआ है। हरियाणा प्रदेश विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति को अपने अधिकारों को मांगने का हक है, उसे अपने अधिकार मांगने भी चाहिए लेकिन प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल पैदा करने का अधिकार नहीं है। जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाने में नाकामयाब रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग दिल्ली आकर स्कूल व अस्पतालों का दौरा करें और आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यो और हरियाणा सरकार में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की तुलना करें। कौन बेहतर काम करा रहा है, इसका पता चल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.