राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ
महर्षि पतंजलि संस्थान के तत्वावधान में जाट धर्मशाला में चल रही राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कोलकता, मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ.हरेंद्र पाल ¨सह राणा ने किया। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि सेंट सीआर स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल थे।
संवाद सहयोगी, पलवल: महर्षि पतंजलि संस्थान के तत्वावधान में जाट धर्मशाला में चल रही राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कोलकता, मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ.हरेंद्र पाल ¨सह राणा ने किया। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि सेंट सीआर स्कूल के चेयरमैन सतवीर पटेल थे।
प्रतियोगिता के पहले दिन पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में कोलकता की पूर्णादास प्रथम, मुस्कान उत्तर प्रदेश द्वितीय, संजना हरियाणा तृतीय तथा पायल पंजाब चौथै स्थान पर रही। आठ से 12 वर्ष आयु वर्ग में हिमांशी भिवानी प्रथम, लावण्या झज्जर द्वितीय, वैभवी झज्जर तृतीय स्थान पर रही। आठ से 12 वर्ष वर्ग के ही दूसरे चरण में नेहा हरियाणा प्रथम, सम्राटी मध्य प्रदेश दूसरे व सूर्यांशी झारखंड तीसरे स्थान पर रही। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में देवी कुमारी हरियाणा प्रथम, वरीता उत्तर प्रदेश द्वितीय, भतेरी पंजाब तीसरे स्थान पर रही। दूसरे चरण की प्रतियोगिता में रूपेंद्र कौर सिरसा से प्रथम, निशा जींद से द्वितीय व पारुल रोहतक से तृतीय स्थान पर रही, गरिमा पलवल से प्रथम, प्राची झज्जर से द्वितीय स्थान पर रही। 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग में लवजोत सिरसा प्रथम, रितिका रोहतक दूसरे व महेश कुमारी फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रही। 21 से 25 वर्ष आयु वर्ग में सुदेश जींद प्रथम, ऊषा पलवल द्वितीय व राजबाला पलवल तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका पवन कुमार बालयोगी, रविकुमार, तेजप्रकाश, कृष्ण कुमार, नवीन कुमार, हरेंद्र पाल, अमित कुमार, अभिषेक, अर्पित ने निभाई।
इस अवसर पर डॉ.रूप, ओमवीर, संतराम, धर्मेंद्र, मयंक, रेखा, भावना मुख्य रूप से मौजूद थे।