विधायक के गोद लिए गांव मानपुर की दुर्दशा
विधायक केहर ¨सह द्वारा गोद लिया गया रावत पाल का गांव मानपुर अपनी बदहालियों पर आंसू बहा रहा है। गांव से सेवली मार्ग की फिरनी 20 वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही है। लगभग एक किलोमीटर का फिरनी का रास्ते नर्क बना हुआ है।
लीड---
- 20 वर्षों से फिरनी की नहीं ली गई सुध
संवाद सहयोगी, हथीन : विधायक केहर ¨सह द्वारा गोद लिया गया रावत पाल का गांव मानपुर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव से सेवली मार्ग की फिरनी 20 वर्षों से निर्माण की बाट जोह रही है। लगभग एक किलोमीटर का फिरनी का रास्ता नर्क बना हुआ है। यहां से पैदल तो क्या वाहन से गुजरना भी दुश्वार हो चला है। 20 हजार आबादी के इस गांव के लोग का जीना दुश्वार हो चला है।
गांव से सेवली के लिए फिरनी के माध्यम से मुख्य सड़क मार्ग को जोड़ती है। यह मार्ग कई गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है। यहां से कई गांवों के सैकड़ों लोगों की आवाजाही है, लेकिन गांव के एरिया में लोक निर्माण के अधीन इस मार्ग पर कोई नालियां नहीं होने से घरों का पानी रास्ते जमा रहता है। जहां से निकलना टेढ़ी खीर साबित होता है।
लोगों का आरोप है कि विधायक के गोद लेने के बाद भी गांव के मुख्य रास्ते का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया। बता दें कि विधायक केहर ¨सह ने मानपुर गांव को विकास की दृष्टि से गोद लिया हुआ है, लेकिन गांव का यह रास्ता विकास दास्तां बयां कर रहा है। कई वर्षों से गंदगी के रास्ते से निकल रहे हैं, लेकिन गांव की इस दुर्दशा पर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं।
- राजू ¨सह सेवली मार्ग के फिरनी का रास्ता नरक बना हुआ है। दूषित पानी की निकासी नहीं होने से गांव की हालत दयनीय हो गई। विधायक गांव का उद्धार नहीं करा पाए।
- ओम प्रकाश पंच कहने को तो गांव को आदर्श बनाने की घोषणा की हुई है, लेकिन जब आदर्श गांव की हालत ऐसी है तो आम गांवों की क्या होगी।
- वेद प्रकाश फिरनी के लंबे रास्ते को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के यहां पर कई बार अर्जी लगाई गई है। पंचायत में फंड का अभाव होने के कारण बड़े बजट का यह काम नहीं हो पाया। हमें शासन प्रशासन से गांव के इस मार्ग की जीर्णोंद्धार की दरकार है।
- मिथलेश, सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर। फिरनी के रास्ते व सड़क का बजट सरकार से मंजूरी करवाया गया है, लेकिन वहां पर कुछ गांव के लोगों ने काम को अटकाया हुआ है। उनसे बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- केहर ¨सह, विधायक हथीन।