पलवल STF की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश बल्लभगढ़ से गिरफ्तार
पलवल एसटीएफ ने राजस्थान के कामां थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच ...और पढ़ें
-1791714406285_m.webp)
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। जागरण
HighLights
पलवल एसटीएफ ने इनामी हत्यारोपी गौतम को किया गिरफ्तार।
आरोपी डेढ़ साल से राजस्थान के कामां मामले में फरार था।
बल्लभगढ़ से दबोचकर कामां पुलिस को सौंपा गया।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
पलवल एसटीएफ ने राजस्थान के कामां थाना अंतर्गत हत्या के मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कामां (राजस्थान) पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
दबिश दी और गौतम को दबोचा
एसटीएफ थाना प्रभारी रणधीर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी।
इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि जिला डीग (राजस्थान) के कामां थाने से हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहा पलवल जिले के फिरोजपुर गांव का रहने वाला गौतम फिलहाल बल्लभगढ़ के सेक्टर-24 स्थित जेबीएम कंपनी के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत जाल बिछाकर मौके पर दबिश दी और गौतम को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 24 फरवरी 2025 को राजस्थान के जिला डीग स्थित थाना कामां में हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से वह पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
आरोपी की लंबे समय से तलाश को देखते हुए एसपी डीग (राजस्थान) द्वारा 13 फरवरी 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
