Move to Jagran APP

तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है हरियाणा सरकार : भारद्वाज

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने हरियाणा सरकार को ¨हदू विरोधी बताते हुए कहा है कि सरकार तुष्टिकरण की नीति पर उतर आई है। सरकार गौ हत्यारों को मुआवजा दे रही है तथा टीकरी ब्राह्मण, हथीन व अन्य स्थानों पर ¨हदुओं को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर रही है। पलवल जैसे शहर में आज भी मीट की दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। सरकार इन पर रोक लगाने में असफल रही है। जबकि कांग्रेस राज में भाजपा नेता इन दुकानों का विरोध करते नहीं थकते थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:08 PM (IST)
तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है हरियाणा सरकार : भारद्वाज
तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है हरियाणा सरकार : भारद्वाज

संवाद सहयोगी, पलवल : राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष भारद्वाज ने प्रदेश सरकार को ¨हदू विरोधी बताते हुए कहा है कि सरकार तुष्टिकरण की नीति पर उतर आई है। सरकार गौ हत्यारों को मुआवजा दे रही है तथा टीकरी ब्राह्मण, हथीन व अन्य स्थानों पर ¨हदुओं को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर रही है। पलवल जैसे शहर में आज भी मीट की दुकानें अवैध रूप से चल रही हैं। सरकार इन पर रोक लगाने में असफल रही है जबकि कांग्रेस राज में भाजपा नेता इन दुकानों का विरोध करते नहीं थकते थे।

loksabha election banner

मुनीष भारद्वाज ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि विहिप नेता सुरेंद्र जैन भाजपा के मोहरे हैं। इन्हीं की वजह से हरियाणा में विहिप दो फाड़ हुई है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र जैन बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, परंतु अपने गृह नगर रोहतक में पार्षद का चुनाव जीतने की हैसियत नहीं रखते। उन्होंने कहा कि डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया की रैलियों में आज भी लाखों लोग आते हैं। इसका कारण यह है कि तोगड़िया ¨हदू हित की बात करते हैं।

भारद्वाज ने कहा कि विश्व ¨हदू परिषद ने भाजपा सरकार के प्रभाव में आकर राम मंदिर, धारा 370, गौ रक्षा, कश्मीर से ¨हदू पलायन तथा समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे गौण कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को राम मंदिर के निर्माण के लिए हरियाणा से पांच हजार कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच होगा। रास्ते में यदि सरकार ने कहीं भी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के दो सांसद चुनकर आए थे, तो भाजपा ने राम मंदिर का सहारा लिया था। ¨हदू जनता इसे भूली नहीं है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि डॉ.प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में गठित हुई अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, सतीश कौशिष, ललित मित्तल, हीरालाल शर्मा, कुसुम, भगवती, संगीता गर्ग, कृष्णा, मनोज छाबड़ा, रवि ¨हदुस्तानी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.