पलवल में नो पार्किंग जोन बने शोपीस, बोर्ड के नीचे ही खड़े हो रहे वाहन; कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा
पलवल में 2024 में निर्धारित नो पार्किंग जोन अप्रभावी साबित हो रहे हैं, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ रही ...और पढ़ें

मीनार गेट पर लगे नो पार्किंग बोर्ड के आस-पास खड़े वाहन। जागरण
HighLights
पलवल में नो पार्किंग जोन सिर्फ दिखावा बनकर रह गए।
वाहन चालक बोर्डों के सामने ही गाड़ियां खड़ी कर रहे।
नगर आयुक्त ने नो पार्किंग नियमों को कड़ाई से लागू करने का कहा।
अंकुर अग्निहोत्री, पलवल। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम से निजात दिलाने के लिए दिसंबर 2024 में तय किए गए नो पार्किंग जोन अब महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। नो पार्किंग जोन के बोर्ड तो लगे हुए हैं, लेकिन उनका वाहन चालकों पर कोई असर नहीं है।
बोर्ड के ठीक सामने और आसपास वाहन धड़ल्ले से खड़े किए जा रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने के कारण नो पार्किंग के बोर्ड अब लोगों के लिए महज शोपीस बनकर रह गए हैं। नगर परिषद (नप) और यातायात पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर नो पार्किंग जोन निर्धारित किए गए थे।
ॉइसका उद्देश्य सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से रोकना और यातायात को सुचारु रखना था, लेकिन करीब दो वर्ष बाद स्थिति यह है कि नियम तो मौजूद है, बोर्ड भी मौजूद हैं, लेकिन उनका पालन कराने वाला तंत्र प्रभावी नजर नहीं आ रहा।
बोर्ड के नीचे ही खड़े रहते हैं वाहन
शहर के सबसे व्यस्त मीनार गेट चौक पर नो पार्किंग व्यवस्था की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है। यहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बावजूद उसके आसपास वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और यातायात बाधित होता है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में PGI के पास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन होंगे जब्त, कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा होगी मजबूत
मीनार गेट चौक पर कमेटी चौक से आगरा चौक की ओर जाने वाले वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण यहां दिनभर बार-बार जाम की स्थिति बनती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
निश्शुल्क पार्किंग फिर भी सड़क पर वाहन
मीनार गेट चौक के पास नगर परिषद की ओर से निश्शुल्क पार्किंग स्थल भी उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद कई वाहन चालक पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बजाय मुख्य सड़क और चौक के आसपास वाहन खड़ा करना पसंद करते हैं।
इससे एक ओर पार्किंग व्यवस्था का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा, वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। शहरवासियों का कहना है कि जब नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगे हुए हैं तो उनके सामने वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।
यदि नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी तो बोर्ड लगाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। बोर्ड केवल सड़क किनारे शोपीस बनकर रह गए हैं।
इन स्थानों पर लगाए गए हैं नो पार्किंग के बोर्ड
मीनार गेट के पास गोपी संस के सामने, पाहुजा न्यूज एजेंसी, विशाल मेगा मार्ट, ओल्ड सोहना रोड, आगरा चौक, तनिष्क शोरूम के पास, अस्पताल के मुख्य द्वार, बस अड्डा चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- नालंदा के एकंगरसराय को जाम से मिलेगी मुक्ति: आज से लागू होगी नई यातायात व्यवस्था, 50-50 मीटर दायरा नो पार्किंग जोन
इन स्थानों पर बोर्ड लगे होने के बावजूद वाहन खड़े किए जाने से साफ है कि नियम और कार्रवाई के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है।एक और ज्यादा तीखी मुख्य हेडिंग हो सकती है:
इसके बारे में जानकारी नहीं है। 2024 में मैं नहीं थी। यदि ऐसी कोई योजना बनी थी तो इसको दिखवाया जाएगा। सड़क सुरक्षा की बैठक में
डीएसपी ट्रैफिक से जानकारी साझा कर नो पार्किंग जोन को कड़ाई से लागू कराया जाएगा। - मनीषा शर्मा, नगर आयुक्त
