Move to Jagran APP

इफ्तार दावत में भाजपा पर जमकर बरसे तंवर

हथीन : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि रोजा मनुष्य के तन मन व बुद्धि की शुद्धि करता है। रमजान माह मुस्लिम भाईयों के लिए विशेष महत्व रखता है। रोजा इंसान को जोडने का काम करता है। अशोक तंवर उटावड में प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद बिलाल द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार दावत में रोजेदारों को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 06:52 PM (IST)
इफ्तार दावत में भाजपा पर जमकर बरसे तंवर
इफ्तार दावत में भाजपा पर जमकर बरसे तंवर

संस, हथीन: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि रोजा मनुष्य के तन मन व बुद्धि की शुद्धि करता है। रमजान माह मुस्लिम भाइयों के लिए विशेष महत्व रखता है। रोजा इंसान को जोड़ने का काम करता है। अशोक तंवर उटावड़ में प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद बिलाल द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार दावत में रोजेदारों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने इस दौरान भाजपा पर देश बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के अमन चैन व शांति को भंग करने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस देश को जोड़ने में लगी हुई है। रोजेदारों के समक्ष उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। इफ्तार दावत में उन्होंने रोजेदारों के बीच में बैठकर रोजेदारों का रोजा खुलवाया। उन्होंने रोजेदारों को ईद की बधाई भी दी। रोजा इफ्तार दावत में पूर्व मंत्री एसी चौधरी, सत्यबीर डागर, सुमित गौड़, संत राम मेघवाल, कर्नल महेंद्र बीसला, रफीक चौधरी, हमीदा ठेकेदार, उटावड के पूर्व सरपंच अख्तर, मकसूद, दुल्ला, आली मेव के सरपंच कासम चौधरी, पंचायत समिति चेयरमैन जाकिर हुसैन, पार्षद साहुन, आईटी सेल के प्रदेश सचिव अलीशेर टोंका व शकील अंधरोला, इसराईल सरपंच टोंका, असगर पचानका, पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद, पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन महमूदा मुख्य रुप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.