मौसम साफ होने पर किसानों ने ली राहत की सांस
संवाद सहयोगी, होडल: पिछले एक सप्ताह से मौसम की मार झेल रहे किसानों ने अब मौसम साफ होने
संवाद सहयोगी, होडल: पिछले एक सप्ताह से मौसम की मार झेल रहे किसानों ने अब मौसम साफ होने के बाद राहत की सांस ली है। बारिश होते ही अनाज मंडी में सन्नाटा पसर गया था। वहीं मौसम को देखते हुए खरीद एजेंसियों द्वारा भी मंडी में बृहस्पतिवार को खरीद नहीं की गई थी। मंडी में खरीद नहीं होने और मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों ने भी मंडी से दूरी बना ली। शुक्रवार को मौसम साफ होते ही मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। वहीं किसानों ने भीगे गेहूं को भी फैलाकर सुखाना शुरू कर दिया है।
सरकारी रिकार्ड के अनुसार मंडी में बुधवार को 93 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। खरीद के साथ-साथ मंडी में अब उठान का कार्य भी तेज हो गया है।
लगभग एक सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया गेहूं भीगने से रंग बदल गया है। भीगे गेंहू को अब सुखाने का प्रयास किया जा रहा है। यही हाल उप मंडल के खेतों का है। यहां भी कुछ किसानों द्वारा अभी तक फसल की कटाई भी नहीं की गई है और जिन किसानों ने गेंहू की कटाई कर दी है, उनकी फसल मजदूर आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों में ही पड़ी हुई है। सरकारी खरीद एजेंसी भी सरकार के मानकों के अनुसार गेहूं को गीला बताकर खरीदने से इंकार कर रही हैं।
बारिश से खेतों में पड़ा भूसा भी खराब हो चुका है। उसका रंग भी काला पड़ चुका है। अब किसानों को पशुओं के चारे के लिए भूसा की भी ¨चता सता रही है।