Move to Jagran APP

..भईया या अस्पताल मैं डॉक्टरनी कब आवेगी

संवाद सहयोगी, होडल : भईया मोए यू बता दै कि अब या अस्पताल में डॉक्टरनी कब आवेगी। मैं तो यहा

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 07:10 PM (IST)
..भईया या अस्पताल मैं डॉक्टरनी कब आवेगी
..भईया या अस्पताल मैं डॉक्टरनी कब आवेगी

संवाद सहयोगी, होडल : भईया मोए यू बता दै कि अब या अस्पताल में डॉक्टरनी कब आवेगी। मैं तो यहां पै चक्कर काटकै परेशान है गई हूं। मैं यहां कई बार तै आय रही हूं पर यहां तो यूई डॉक्टर बैठयो मिले है। उपमंडल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला ने कुछ इस तरह से कर्मचारी से सवाल किया। ऐसे शब्द यहां आए दिन महिला रोगियों से सुनने को मिलते हैं। क्योंकि अस्पताल में महिला डॉक्टर का पद कई माह से रिक्त पड़ा हुआ है, जिसके चलते महिला मरीजों को या तो पुरुष डॉक्टर से इलाज कराना पड़ता है, या फिर नर्सों से उपचार कराना पड़ता है। महिला मरीजों की संख्या भी मौसम में बदलाव आने से बढ़ रही है। हालांकि स्थानीय डॉक्टरों ने इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों से मांग की है, परंतु मांग पूरी नहीं हो पाई। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है।

loksabha election banner

-------

अस्पताल में महिला डॉक्टर की कमी से वह विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। वैसे रोगियों की देखभाल के लिए अस्पताल में कई डॉक्टरों की व्यवस्था है।

- डॉ.चरणगोपाल, चिकित्सा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.