बृज दिव्य पदयात्रा का हुआ स्वागत
संस, होडल: गोरक्षा संवर्धन, गंगा,यमुना नदियों की रक्षा ,हरिनाम प्रचार, पर्यावरण और उच्च सनात
संस, होडल: गोरक्षा संवर्धन, गंगा,यमुना नदियों की रक्षा ,हरिनाम प्रचार, पर्यावरण और उच्च सनातन संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य को लेकर वृंदावन से शुरू हुई 12वीं बृज दिव्य पदयात्रा का होडल में लक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व स्वामी नंदनदास गिरी व साध्वी कुसुम शर्मा कर रही हैं। लगभग पांच सौ किलोमीटर की दूरी तय कर उक्त पदयात्रा सात मार्च को वापस वृंदावन धाम पहुंचेंगी। इस पद यात्रा में अंडमान निकोबार, बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के हजारों श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के पड़ाव के दौरान साध्वी कुसुम शर्मा के नेतृत्व में सुबह शाम हरिकीर्तन का आयोजन किया जाता है। पदयात्रा में शिवदयाल महाराज, कान्हा महाराज, बजरंग भारती महाराज, सच्चिदानंद महाराज, माधवदास महाराज, कन्हैया दास, कृष्णदास, अमरनाथ बजाज, रिषिपाल, हरिओम भारद्वाज, भगवत प्रसाद वशिष्ठ मुख्य रूप से शामिल हैं।