Move to Jagran APP

अपराध: महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार शोभा के अनुसार एक 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि 22 ¨सतबर को उसके फोन पर गांव पारौली निवासी मनोज कुमार का फोन आया था। फोन महिला के पति ने उठाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 05:45 PM (IST)
अपराध: महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
अपराध: महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

संस, पलवल: महिला थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार शोभा के अनुसार एक 22 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि 22 सितंबर को उसके फोन पर गांव पारौली निवासी मनोज कुमार का फोन आया था। फोन महिला के पति ने उठाया। जिस पर मनोज ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। 25 सितंबर को महिला अपने मायके से सुसराल जा रही थी। गांव के अड्डे से महिला पैदल जाने लगी। तभी आरोपित मनोज मोटरसाइकिल पर आया तथा उससे मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा। मना करने पर आरोपित महिला से छेड़छाड़ करने लगा। लोगों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.