Move to Jagran APP

हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर कसा कानूनी शिकंजा

पलवल : शहर थाना पुलिस ने हड़ताली बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी हड़ताली कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं हड़तली कर्मचारियों ने कहा है कि वे सरकार की दमनकारी नीतियों से दबने वाले नहीं हैं, तथा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 04:21 PM (IST)
हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर कसा कानूनी शिकंजा
हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों पर कसा कानूनी शिकंजा

- एस्मा एक्ट के तहत 140 स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, पलवल : शहर थाना पुलिस ने हड़ताली बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी हड़ताली कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि वे सरकार की दमनकारी नीतियों से दबने वाले नहीं हैं तथा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू किया हुआ है। इसके बावजूद पलवल सिविल अस्पताल में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार भले की कर्मचारियों को जेल में डाल दे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लगाने के बावजूद पलवल के नागरिक अस्पताल में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल 12वें दिन भी जारी है। सरकार की धमकी के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी सर्व कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर डटे हुए हैं। बहुउद्देश्यीय कर्मचारी एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार कौशिक ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना बल्कि दमनकारी नीति अपना रही है। सरकार कर्मचारियों को जेल में डाल दे, उसके बावजूद कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों पर अडिग हैं। सरकार ने यदि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है तो सरकार अधिसूचना जारी करे। अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी विरोध प्रदर्शन समाप्त कर देंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करवाना चाहती है। यदि सरकार जनता की हितैषी है तो कर्मचारियों की मांगों की शीघ्र अधिसूचना जारी कर दे और कर्मचारी भी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल कर देगें। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को काम पर आने की चेतावनी देते हुए एस्मा लागू किया हुआ है। सरकारी आदेशों की पालना करते हुए हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। मैं तो यही कहूंगा कि कर्मचारियों को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए।

- प्रदीप शर्मा, सिविल सर्जन सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने एस्मा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिले के करीब 140 स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कर्मचारियों की पहचान कर रही है।

- संजय कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.