Move to Jagran APP

मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निंदा

21 अगस्त को यमुनानगर में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की सर्व कर्मचारी संघ ने कड़ी भर्त्सना की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2022 05:50 PM (IST)
मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निंदा
मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निंदा

मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की निंदा

loksabha election banner

वि, पलवल: 21 अगस्त को यमुनानगर में मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार करने की सर्व कर्मचारी संघ ने कड़ी भर्त्सना की। संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जोर- जबरदस्ती से कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की नाकाम कोशिश कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ की जिला पलवल की एएचपीसी यूनियन की बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान जिला प्रधान राजेश शर्मा व जिला सचिव योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि यमुनानगर में हरियाणा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री कमर पाल गुर्जर के घर का घेराव का आह्वान किया था। जब कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन रहते हुए वहां गुर्जर के निवास की तरफ बढ़ रहे थे। अचानक से वहां तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तथा तेज पानी की बौछार कर दी, जिससे मिनिस्ट्रियल स्टाफ के अनेक पुरुष-महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार तानाशाही पर उतर आई है। वह बातचीत के माध्यम से न तो मांगों पर विचार करना चाहती है, न ही समस्याओं के समाधान की पक्षधर है। वह डंडे बरसाकर आंदोलनों को नाकाम करने की कोशिश कर रही है, जिसकी हम निंदा करते हैं। आगामी 26 अगस्त को हरियाणा पीडब्ल्यूडी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि न.41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का सिंचाई विभाग प्रमुख अभियंता के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का सर्व कर्मचारी संघ समर्थन करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.