Move to Jagran APP

Haryana Crime: बेटे के साथ सो रही थी महिला, बदमाशों ने हथियार के बल पर किया सामूहिक दुष्कर्म

Haryana Crime हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी।

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 11:49 AM (IST)
Haryana Crime: बेटे के साथ सो रही थी महिला, बदमाशों ने हथियार के बल पर किया सामूहिक दुष्कर्म
हथियार के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

पलवल, जागरण संवाददाता। हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों ने हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके पति को एक झूठे मामले में जेल में बंद करवा रखा है। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

जेल में बंद है पीड़िता का पति

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, हसनपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने सामूहिक  दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बेटे और दिव्यांग ससुर के साथ घर में रहती है। गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसके पति रो झूठे आरोप में जेल में बंद करवा रखा है। दोनों आरोपित महिला पर गलत नजर रखते थे।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: केंद्रीय विद्यालय के टायलेट में 11 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सीनियर छात्रों पर लगा आरोप

दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मानें तो बीती पांच अक्टूबर को वह अपने बेटे के साथ घर पर सो रही थी। उसी दौरान गांव के दोनों बदमाश उसके घर में घुस आए। उनके पास हथियार भी थे। दोनों ने महिला के साथ पहले मारपीट की और शोर मचाने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपित जाते-जाते कहकर गए कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे परिवार समेत जान से खत्म कर देंगे। महिला ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Palwal News: भाभी पर रखता था गलत नजर, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म; पति से शिकायत की तो सुना दिया तीन तलाक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.