विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palwal: गोवर्धन परिक्रमा लगाकर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 16 Aug 2023 11:28 AM (IST)

मुंडकटी थाना के समीप दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर लौट रही बाइक ...और पढ़ें

पुलिस शिकायत दर्ज कर कर रही मामले की जांच।
पुलिस शिकायत दर्ज कर कर रही मामले की जांच।

पलवल, जागरण संवाददाता। पलवल के मुंडकटी थाना के समीप दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर लौट रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति भी घायल हो गया।

मुंडकटी थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया गया है।

15 अगस्त को हुआ था हादसा

मुंडकटी थाना प्रभारी सचिन कुमार के अनुसार मामले में फरीदाबाद की नई तिलपत कॉलोनी के रहने वाले रामानंद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बीती 15 अगस्त को वह अपनी पत्नी विमलेश के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गया था। वापसी में वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

दोपहर के करीब डेढ़ बजे मुंडकटी चौक को पार करने के दौरान एक बाइक ने उनमें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे भी चोटें आई।

आरोपित चालक की बाइक पर नहीं था नंबर प्लेट

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित बाइक चालक का नाम महेश है और उसकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपित मौके से अपनी बाइक को लेकर फरार हो गया। वह अपनी पत्नी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।