विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां-बाप ही बन गए बेटी के सौदागर, बेहोश कर 'खरीदारों' को परोस देते मासूम का जिस्म: दिल दहला देगी ये कहानी

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 26 Oct 2023 08:19 PM (IST)

हरियाणा के पलवल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक गांव में सगी मां और सौतेले ...और पढ़ें

पैसे के लिए मां-बाप बेटी से कराते थे देह व्यापार
पैसे के लिए मां-बाप बेटी से कराते थे देह व्यापार

HighLights

  1. बेहोश कर ग्राहकों को परोसते
  2. दुष्कर्म करने के एवज में ग्राहकों से लेते रुपये

जागरण संवाददाता, पलवल। जिले के एक गांव में सगी मां और सौतेले बाप ने अपनी ही 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। कुछ पैसों के लालच में मां-बाप द्वारा नाबालिग बेटी को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में चार माह तक दुष्कर्म कराया गया।

पिता पर भी दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में अपने सौतेले पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक गांव की रहने वाली नाबालिग ने शिकायत दी है कि उसकी सगी मां रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिला देती थी, जिससे वह बेहोश हो जाती थी।

चार महीने से की जा रही दरिंदगी

बेहोश होने पर ग्राहक उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसके पिता भी उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसका पिता उसके साथ छेड़खानी भी करता था। करीब चार माह से उसके साथ दरिंदगी की जा रही थी। दुष्कर्म कराने की एवज में उसके माता-पिता ग्राहकों से रुपये लेते थे।

यह भी पढ़ें- पलवल में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हाल में भटकती रही पीड़िता; 4 लोगों ने किडनैप कर की दरिंदगी

इसके बाद किसी तरह पीड़िता बीते माह अपने जीजा व बहन के पास पहुंच गई। इसके बाद उसने पूरी आपबीती बताई और थाने में शिकायत दी गई। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि उसके जीजा ने उसकी शादी के लिए एक लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी जोड़ रखी थी। जीजा ने इन जेवरातों को हथीन में एक व्यक्ति के पास रखा हुआ था। इस बारे में उसकी मां को पता चला तो वह उक्त व्यक्ति से एक लाख की नकदी और चांदी ले गई।

यह भी पढ़ें- Haryana Crime: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को फांसी की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया