यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palwal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप
आरोप है कि पीडित अपनी पत्नी के साथ बेटी की ससुराल पलवल गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पलवल। शहर के सल्लागढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में ससुराजन ने विवाहिता की दहेज की मांग की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या की है। कैंप थाना पुलिस ने छह नामजद के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज के लिए करता था परेशान
कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मामले में जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के ढूंडेरा गांव के रहने वाले राजेंद्र ने कोर्ट में दायर इस्तगासा में कहा कि उसने अपनी बेटी सुन्दरी की शादी 23 अप्रैल 2017 को सल्लागढ़ पलवल के रहने वाले राजकुमार के साथ की थी। राजकुमार सीआरपीएफ में नौकरी करता है और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात है।
पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसका देवर संजय, कपिल, देवरानी नीतू, ससुर किशन, सास रवि व बुआ सास शशी दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करते थे। पीडित अपनी पत्नी के साथ बेटी की ससुराल पलवल गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने, बल्कि उनके साथ भी गाली-गलौज कर वापस भेज दिया।
तकिया से मुंह दबाकर मारने का आरोप
नवंबर 2023 में ससुरालजन ने उसकी बेटी सुन्दरी का तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसकी शिकायत पिता ने कैंप थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और उन्हें झूठा आश्वासन देकर टाल दिया कि सुन्दरी का बिसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन भिजवा दिया है, जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद उन्होंने एसपी को लिखित शिकायत दी, उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसके बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ।
