यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palwal News: पूर्व विधायक सुभाष चौधरी को हुआ ब्रेन हेमरेज, लोगों से बातचीत के क्रम में खराब हुई तबीयत
हरियाणा में पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी को शुक्रवार दोपहर अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें फरीदाबाद के एक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पलवल। पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की तबीयत अचानक शुक्रवार दोपहर को खराब हो गई। उन्हें फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।
सुभाष चौधरी शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बजे अपने निवास स्थान पर लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक वह आईसीयू में भर्ती थे।
