विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palwal News: बिजली के खंभे से लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 28 Oct 2023 09:42 AM (GMT+05:30)

शनिवार सुबह गांव बघोला से बिजली की खंभे पर एक व्यक्ति के शव के लटके होने की सूचना मिली। शव ...और पढ़ें

बिजली के खंभे से लटका मिला व्यक्ति का शव।
बिजली के खंभे से लटका मिला व्यक्ति का शव।

HighLights

  1. बिजली के खंभे से लटका मिला शव
  2. जांच में जुटी पुलिस
  3. शव मिलने से गांव में मची अफरा-तफरी

जागरण संवाददाता, पलवल। गांव बघोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शनिवार सुबह एक बिजली के खंभे से झूलता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह गांव बघोला से बिजली की खंभे पर एक व्यक्ति के शव के लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने मृत व्यक्ति की पहचान यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले अजीत नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में यूपी 16 डीजेड सीरीज शुरू, VIP नंबरों के लिए ऐसे करें आवेदन