भगवान के सुमिरन के लिए समय निकालें: शास्त्री
------- संस, होडल: कथा व्यास श्रीकृष्ण कन्हैया देव शास्त्री ने कहा है कि इंसान को अच्छे क
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Sep 2017 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 07:56 PM (IST)
-------
संस, होडल: कथा व्यास श्रीकृष्ण कन्हैया देव शास्त्री ने कहा है कि इंसान को अच्छे कर्म करने के साथ साथ भगवान का सुमिरन करने के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए। भगवान का सुमिरन और नित्य मनन करने से इंसान के मन को शांति मिलती है। शास्त्री रोहता पट्टी चौपाल के निकट चल रहे श्रीमदगवत कथा में छठे दिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे थे। कथा में सुकदेव पूजन, राजा परीक्षित और सुदामा कथा का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गई। कथा में गिल्लो भारद्वाज, नानकचंद, चंदर, मोहनलाल, लालचंद, करन¨सह, पं. लीलाधर, नथोली शर्मा, निरंजन शर्मा, बिजेंद्र वशिष्ठ, लालचंद मुख्य रूप से मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें