विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात को युवक पर चाकू से किए वार, हालत नाजुक

By JagranEdited By:
Published: Thu, 30 Jun 2022 04:29 PM (IST)

जागरण संवाददाता पलवल कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधी रात के समय मोबाइल की दुकान चलाने वाले

आधी रात को युवक पर चाकू से किए वार, हालत नाजुक
आधी रात को युवक पर चाकू से किए वार, हालत नाजुक

जागरण संवाददाता, पलवल: कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधी रात के समय मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से वार किए गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में पंचवटी कालोनी निवासी शिवराम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका 26 वर्षीय पुत्र विकास भारद्वाज आगरा चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता है। विकास बीती 28 जून को दुकान का सामान लेने के लिए दिल्ली गया था। उन्हें रात के समय करीब एक बजे सूचना मिली कि विकास पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया है और वह सरकारी अस्पताल में दाखिल है। सूचना पाकर वह तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्हें विकास ने बताया कि वह दिल्ली से दुकान का सामान लेकर आ रहा था। वापसी में पलवल बस स्टैंड के समीप उसे उसके दोस्त अमित, कुणाल और अमन मिल गए, जिन्हें छोड़ने के लिए वह कैंप के लिए गया था। रास्ते में रात के करीब सवा 12 बजे गोलाया पब्लिक स्कूल के समीप कार सवार पांच युवकों ने उसकी कार को रुकवा लिया।

उनमें से एक युवक अंजूम निवासी शेखपुरा मोहल्ला और उसके साथ मौजूद युवकों ने बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अंजूम ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से उसकी छाती और कमर पर वार किए। शोर सुनकर भीड़ एकत्रित होती देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने विकास को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।