हनीट्रेप गिरोह की दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
हनीट्रेप के मामले में महिला थाना पुलिस दो महिलाओं सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए दो युवकों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एक आरोपित अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- एक आरोपित पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, पलवल : हनीट्रेप के मामले में महिला थाना पुलिस दो महिलाओं सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए दो युवकों के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एक आरोपित अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शुक्रवार शाम को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी विजयपाल और महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि 14 अक्टूबर को एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि होडल में राधा और सावित्री पड़ोस में रहने वाले योगेश व सुंदर के साथ मिलकर लोगों को जाल में फांसकर वसूली करते हैं। मामले की जांच में पाया गया कि एक महिला को बहला-फुसला कर उसके साथ आरोपितों ने दुष्कर्म करवाया था और पुलिस से बचाने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगे थे।
जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह आरोपित सावित्री और राधा के संपर्क में है। भैंस खरीदने के नाम पर राधा उसे एक मोटरसाइकिल पर सवार के साथ ले गई और उसका दुष्कर्म करवा दिया। दुष्कर्म करवाने के नाम पर राधा और सावत्री ने सफेद कागज पर अंगूठा लगवा कर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत देने के बाद दुष्कर्म के आरोपित से तीन लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर महिला थाने में शिकायत दिलवाई गई।
पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपित अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन लाख रुपये मांगने के आरोप में सावित्री, राधा, योगेश और सुंदर को अब गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका एक साथी फरार है।