रोजगर के नाम पर युवाओं से हो रहा धोखा : नवीन
संवाद सहयोगी, पलवल : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने कहा है कि सरकार ने रोज
संवाद सहयोगी, पलवल : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय¨हद ने कहा है कि सरकार ने रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया है। नौकरियों में पारदर्शिता के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। नौकरियों के लिए निकाले गए आवदेन के नाम पर 200 करोड़ों रूपए की राशि सरकार के पास जमा है, उसके बावजूद सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी व योग्य व मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में चुनावों का शंखनाद करने के लिए हिसार जिले से हरियाणा बचाओं रैली आयोजित की जा रही है। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल संबोधित करेगें। नवीन जय¨हद बुधवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
जय¨हद ने कहा कि हरियाणा में चुनावों के दौरान दिल्ली सरकार के मॉडल को पेश किया जाएगा। दिल्ली सरकार में जिस तरह लोगों को बिजली,पानी,स्वास्थ्य सुविधाएं,नौकरियां प्रदान की जा रही है। उसी की तर्ज पर हरियाणा का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीले चावल देकर रैली में पहुंचने का न्योता दिया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला संयोजक कुलदीप कौशिक, रणधीर ¨सह चौहान, सोहेब आलम, मदन लाल, ब्रह्मदत्त, रमेश पहलवान, कौशल ततारपुर, सीता राम सैनी, जोगेंद्र, जगनी मास्टर मुख्य रूप से मौजूद थे।