छात्राओं को प्राथमिक सहायता की जानकारी दी
सरस्वती महिला कॉलेज में प्राथमिक सहायता व सुरक्षित यातयात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक सहायता की जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पलवल: सरस्वती महिला कॉलेज में प्राथमिक सहायता व सुरक्षित यातयात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेश मलिक ने छात्राओं को व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण देकर समझाया। नीतू ने बताया कि रोगी की सेवा कैसे करनी है तथा रोगी के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। समाजसेवी दीपक गोयल ने नेत्रदान के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन यूथ रेडक्रॉस यूनिट की इंचार्ज डॉ. रानी सांगवान ने किया। इस अवसर पर नीलम, पिकी शर्मा भी उपस्थित रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें