सावन की विदाई पर रिमझिम से हुआ मौसम सुहाना
जागरण संवाददाता, पलवल : सूखे-सूखे रहे सावन माह की विदाई रिमझिम फुहारों के बीच हुई। द
जागरण संवाददाता, पलवल : सूखे-सूखे रहे सावन माह की विदाई रिमझिम फुहारों के बीच हुई। दोपहर के करीब एक बजे एकाएक आसमान पर बदली छा गई व झमाझम बरसात हुई। बारिश अधिक देर तक तो नहीं हुई, लेकिन उसके बाद मौसम सुहावना हो गया। जिले में लगभग आठ एमएम बारिश हुई।
लेकिन बाद में दिनभर फुहारें पड़ती रही। जिसके चलते राखी बांधने आई बहनों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
सावन माह हरियाली के लिए समझा जाता है। इस माह में मौसम खुशगवार रहता है व महिलाएं सावन के मल्हार गाते हुए झूलों का आनंद भी लेती हैं। जगह-जगह पौधारोपण भी होते हैं। वह सब कुछ तो इस माह में भी हुआ। परंपरा को ¨जदा रखने के लिए झूले भी पड़े, मल्हार भी गाई गई तथा सामाजिक संस्थाओं ने पौधारोपण भी खूब किया। लेकिन सोनम माह में इंद्रदेव ने बेरुखी बनाए रखी। लेकिन अबकी बार पिछले कई वर्षों की अपेक्षा बरसात कम ही रही। लेकिन सावन की विदाई पर रिमझिम फुहारें पड़ी तो मौसम खुशगवार रहा बहन-भाई के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन का उत्साह और अधिक बढ़ गया।