धान की सरकारी खरीद नहीं होने पर आढतियों ने लगाया अनाज मंडी गेट पर ताला
किसानों का हजारो क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। आढ़तियों का कहना है कि जब तक धान की खरीद का कोई समाधान नहीं होता है तब तक सभी मंडी आढ़ती अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।
जागरण संवाददाता हसनपुर: काफी दिनों से धान की सरकारी खरीद नहीं होने के कारण गुस्साए आढ़तियों ने सोमवार को अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में हैफेड और वेयरहाउस सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जाती है, लेकिन विभागीय अधिकारी और मिलर की मिलीभगत के कारण सरकारी धान की खरीद नहीं हो रही है।
किसानों का हजारो क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। आढ़तियों का कहना है कि जब तक धान की खरीद का कोई समाधान नहीं होता है तब तक सभी मंडी आढ़ती अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर अरुण शर्मा, संजय सिंह प्रधान, प्रताप, देशबंधु, रामबीर, पवन पूनिया, रमन माहोली, राधारमण, संदीप मंगला, कर्ण सिंह, किशन गोयल, जोनी तायल आदि आढ़ती मौजूद रहे। धान की सरकारी खरीद नहीं होने के कारण किसानों को धान की फसल का घर में ही भंडारण करना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की ओर ध्यान देना चाहिए।
- विरेंद्र सिंह, किसान मेरी तीन दिन से धान की फसल मंडी में पड़ी हुई है। सरकारी खरीद नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सुमेर सिंह, किसान मैं आज सुबह हसनपुर अनाजमंडी में धान की फसल लेकर आया था। सुबह से मंडी के गेट का ताला लगा हुआ है। मजबूरन अपनी फसल को लेकर गांव वापस जा रहा हूं।
- रती राम किसान मिलर की वजह से धान की फसल की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। इस मामले में बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- संदीप कुमार, सचिव मार्केट कमेटी, हसनपुर