अटल जी ने किया भारत का मस्तक ऊंचा : राजकुमार गर्ग
रविवार को शहर के आर्य समाज मंदिर प्रागंण में भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के देहवसान के एक माह पूर्ण होने पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व पीएम की श्रद्धांजलि सभा को काव्यांजलि के रूप में मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में दूरदराज से आए कवियों ने पूर्व पीएम की लिखी कविताओं का अपने मुख से उल्लेख कर उन्हें काव्यांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: रविवार को शहर के आर्य समाज मंदिर प्रागंण में भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के देहवसान के एक माह पूर्ण होने पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व पीएम की श्रद्धांजलि सभा को काव्यांजलि के रूप में मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में दूरदराज से आए कवियों ने पूर्व पीएम की लिखी कविताओं का अपने मुख से उल्लेख कर उन्हें काव्यांजलि अर्पित की।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग ने श्रद्धांजलि सभा के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बहुत सहनशील व्यक्ति थे। उनका आधे से ज्यादा जीवन संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने आपातकाल जैसा भी मंजर देश में देखा। वो देश की खातिर जेल भी गए। जब वो देश के पीएम बने तो उन्होंने देशहित में ऐसे नियम और कानून बनाए जिससे देश के आम आदमी को न्याय मिल सके। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुनील जैन ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कुछ महान आत्माएं मर कर भी अमर हो जाती हैं। ऐसी ही एक महान आत्मा भारत माता का मस्तक सदा ऊंचा रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी की थी।
उन्होंने कहा कि अटल जी के अंदर देशहित की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। उन्होंने पश्चिमी देशों के आगे भारत माता का सिर झुकने नहीं दिया। उनके नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध जीता था। पूरे देश के बारे में सोचने वाली महान आत्मा का देश सदा-सदा ऋणी रहेगा। इस मौके पर कवि सुरेंद्र आर्य, कुलदीप महाबली, गो¨वद शरण, सतीश एकांत, मोहित मनोहर, गंगालाल और सुभाष अग्रवाल ने पूर्व पीएम की लिखी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को मोहित ही नहीं बल्कि मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पहुंचे कवियों का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला व शाल भेंटकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलम मुंडल, निगरानी समिति के अध्यक्ष नरदेव आर्य, महिला जिलाध्यक्ष सुमन आर्य, वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार भटेजा, मंडलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र गर्ग, मंडलाध्यक्ष दोहा यादराम, मंडलाध्यक्ष नगीना महावीर सैनी, गफार सरपंच पाडला, अग्रसैन गोयल, विकास गुप्ता, राहुल जैन, मनोज जैन, मुरारी लाल, धर्मपाल आर्य, संतराम गोयल, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, मास्टर रावअवतार, सुभाष ¨सगला, सतीश गर्ग सहित काफी लोग मौजूद रहे।