Move to Jagran APP

8 करोड़ से होगा तावडू के गांवों का विकास

बाट जोह रही थी। पंचायातों की इस समस्या को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक व सीएम के समक्ष कई बार उठाया। जब भी जिला प्रशासन की सरपंचों संग कोई मी¨टग होती थी उसमें भी गांव में विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से ग्रांट न आने का मुद्दा उठाया गया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 03:41 PM (IST)
8 करोड़ से होगा तावडू के गांवों का विकास
8 करोड़ से होगा तावडू के गांवों का विकास

सुनील शर्मा, तावडू

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने तावडू क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए लगभग 8 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही पंचायतों के खाते में राशि को जारी किया जाएगा। तावडू की पंचायतें काफी समय से गांवों के समुचित विकास को लेकर ग्रांट राशि की बाट जोह रही थी। पंचायतों की इस समस्या को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक व सीएम के समक्ष कई बार उठाया। जब भी जिला प्रशासन की सरपंचों संग कोई मी¨टग होती थी उसमें भी गांव में विकास कार्यों को लेकर लंबे समय से ग्रांट न आने का मुद्दा उठाया जाता था, लेकिन अब सरकार ने तावडू की 54 पंचायतों के विकास को लेकर लगभग 8 करोड़ रुपये मंजूर किए है। अधिकांश पंचायतों के खातों में विकास की ये राशि आ चुकी है। कई गांवों में विकास कार्य शुरू भी हो चुके हैं।

सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्षों में लगभग 80 करोड़ रुपये विकास के लिए खर्च किए गए है। इस राशि से गांवों की गली, नाली, सीवर, कम्यूनिटी सेंटर, चौपाल व अन्य कई कार्यों पर खर्च किया गया है। बाकि के कार्य हाल में जारी की गई राशि से कराएं जाएंगे।

नाराजगी हुई दूर : काफी लंबे समय से वह विकास कार्यों को लेकर ग्रांट की बाट जोह रहे थे। विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों में उनके प्रति रोष पनप रहा था। चूंकि अब सरकार द्वारा विकास राशि मंजूर कर देने से गांव में विकास कार्य होंगे व ग्रामीणों की नाराजगी दूर होगी। इस राशि को मंजूर होने पर अर¨वद फतेहपुर व राजेश सरपंच सूबासेड़ी ने बताया कि गांवों में विकास को लेकर काफी समय से ग्रांट राशि का इंतजार था। ग्रांट राशि जारी होने से गांव में विकास के कार्यों को गति मिल सकेगी। गांवों के समुचित विकास को लेकर पूर्व में भी पंचायतों को काफी राशि दी जा चुकी है। अब सरकार ने तावडू के गांवों के विकास को लेकर लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इससे विकास कार्याें को गति मिल सकेगी।

-तेजपाल तंवर, विधायक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.