लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर एक की हत्या, 10 घायल
क्षेत्र के गाव बावला में शुक्रवार को जमीन के पैसों के लेनदेन में दो
संवाद सहयोगी, तावडू (नूंह): क्षेत्र के गाव बावला में शुक्रवार को जमीन के पैसों के लेनदेन में दो पक्षों का विवाद खूनी रंग में रंग गया। देनदार पक्ष ने लेनदार पक्ष के एक युवक की अवैध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी जबकि 10 अन्य को घायल कर दिया। घायलों का नलहड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में केस दर्ज नहीं हुआ था। वहीं इस घटना के बाद गाव में तनाव पसरा हुआ है।
मृतक गफूर (50) पुत्र हनीफ के भाई शकूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बहुत पहले से इसी गाव के एक युवक नूर मोहम्मद व उसके परिजनों के नाम उनकी लगभग एक एकड़ जमीन है। आधा एकड़ जमीन तो आरोपित पक्ष ने हमारे नाम कुछ समय पूर्व कर दी थी, लेकिन बाकी आधा एकड़ पर आरोपित पक्ष ने लोन ले रखा था।
शिकायत के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले इस संदर्भ में हुई पंचायत में निर्णय हुआ कि लोन के डेढ़ लाख रुपये आरोपित पक्ष तीन महीने में हमें देगा। लेकिन एक वर्ष बीतने पर भी हमें ये राशि नहीं मिली। कुछ दिनों से आरोपित पक्ष से हम अपने पैसों की माग कर रहे थे तो हमें रोज गुमराह किया जाता रहा।
शकूर ने बताया कि शुक्रवार को जब हमने अपने पैसों की माग की तो दोपहर बाद नूर मोहम्मद ने अपने बेटों व अन्य परिजनों संग अवैध हथियारों से मेरे परिवार पर हमला कर दिया। इसमें गफूर के अलावा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीण व अन्य परिजन उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह ले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही गफूर ने दम तोड़ दिया व बाकी परिजन उपचाराधीन हैं। वहीं मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 10 लोग घायल हैं। घायल मेडिकल कॉलेज नलहड़ में उपचाराधीन हैं। गाव में पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
- धर्मबीर सिंह, डीएसपी, तावडू