Move to Jagran APP

ईद पर हुए विवाद में दो और आरोपित काबू

ईद पर्व पर गांव राहड़ी में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।रविवार को आरोपितों को नूंह कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 05:56 PM (IST)
ईद पर हुए विवाद में दो और आरोपित काबू
ईद पर हुए विवाद में दो और आरोपित काबू

जागरण संवाददाता, तावड़ू: ईद पर गांव राहड़ी में दो गुटों के खूनी संघर्ष में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपितों को नूंह कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के बाद आरोपितों को मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

prime article banner

बता दें, गत जून माह में ईद पर्व पर गांव राहड़ी में दो गुटों में विवाद हुआ। इस खूनी संघर्ष में लगभग 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पक्ष के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक आरोपित को तो पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। गत शनिवार को इस केस के दो और आरोपित तारिफ पुत्र अब्दुल रजाक व मजलिस उर्फ मज्जर पुत्र शमसुदीन को गांव सीलखो के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार को दोबारा आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईद पर्व पर हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बंदूक को भी बरामद किया है। बाकी आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बहुत ही जल्द बाकी आरोपितों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

पंकज, थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.