गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
लहरवाड़ी गांव में शुक्रवार रात को पूर्व सरपंच मजीद के पुत्र वसीम को गोली मार हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अजरू पुत्र इसराईल को शहर के शिकरावा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है..
जागरण संवाददाता, पुन्हाना : लहरवाड़ी गांव में शुक्रवार रात को पूर्व सरपंच मजीद के पुत्र वसीम को गोली मार हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अजरू पुत्र इसराईल को शहर के शिकरावा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बता दें, कि शुक्रवार की दोपहर को पूर्व सरपंच मजीद के पुत्र वसीम व अजरू की आपस में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद रात को करीब आठ बजे अजरू ने साथियों के साथ गांव की एक दुकान पर सामान लेने आए वसीम की गर्दन पर गोली मार दी। घायल वसीम को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुन्हाना पुलिस ने वसीम के पिता मजीद की शिकायत पर अजरू पुत्र इसराईल, वहीद पुत्र सले खां, सद्दीक पुत्र इसराईल, जाहीद पुत्र वहीद, नफीस पुत्र शेरा, रसीद पुत्र सले खां, उस्मा पुत्र हिममत, जुबैर पुत्र उसमा, हारून पुत्र सले खां, अय्युब पुत्र हस्सू, अरशद पुत्र जुममा, अहमद पुत्र अल्लाहबकस, सोहराब पुत्र जुम्मा निवासी लहरवाड़ी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। वसीम को गोली मारने वाले अजरू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर एक दिन रिमांड पर लिया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सूरज चावला, पुन्हाना थाना प्रभारी।