जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण-राधा की झांकियों ने मनमोहा
विश्व ¨हदू परिषद के घटक दुर्गा वाहिनी द्वारा शनिवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण तथा राधा बने नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर महिलाओं की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित
जागरण संवाददाता, नूंह:
विश्व ¨हदू परिषद के घटक दुर्गा वाहिनी द्वारा शनिवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण तथा राधा बने नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर महिलाओं की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विद्या भारती के प्रांतीय अधिकारी शेषपाल, नरेश ¨सगला, अध्यक्ष नूंह नगरपालिका की चेयरपर्सन सीमा ¨सगला, नेहा ¨सह, अनीता शर्मा व मीनू शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया।
श्रीकृष्ण व राधा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसी दौरान मटकी दौड़ तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिनमें अनीता गौतम तथा प्रियंका ¨सह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि शेषपाल ¨सह ने बताया कि श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन केवल गोपियों के साथ रासलीला तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने अपने जीवन से एक आदर्श स्थापित किया कि एक ही पात्र के द्वारा अलग-अलग व्यक्तित्व में कैसे जीया जाता है। श्रीकृष्ण ने एक आदर्श पुत्र, आदर्श प्रीयतम, आदर्श सखा तथा आदर्श भाई के रूप में खुद को प्रस्तुत किया। गीता के ज्ञान के माध्यम से उन्होंने विश्व को धर्म का सार बताया। कार्यक्रम अध्यक्षा सीमा ¨सगला ने भी श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों में रश्मी, तपस्या, अंजली, रजनी, नेहा, सरिता, शारदा, पूजा, मुश्कान, रीना, पूनम, सुषमा, नीलम, प्रियंका, काजल, मोनिका, रीना, निधि, लवली, धरा, पूजा मंगला, विद्या, प्रियांशी, पूजा, हिमांशी, कनिष्का, तनवी, अनिष्का व चंचल आदि शामिल रहीं।