विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में रिटायर्ड फौजी की आंख में लाल मिर्च झोंक कुल्हाड़ी से की हत्या, कार में अगवा कर ले गए बदमाश; पुरानी थी रंजिश

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:24 PM (IST)

नूंह के पुन्हाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक रिटायर्ड फौजी और होमगार्ड जवान सलामुद्दीन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या ...और पढ़ें

बदमाशों ने पहले पीड़ित की आंखों में लाल मिर्च झोंकी, फिर सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें कार में अगवा कर अपने साथ ले गए।

बदमाशों ने पहले पीड़ित की आंखों में लाल मिर्च झोंकी, फिर सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें कार में अगवा कर अपने साथ ले गए। 

HighLights

  1. नूंह के पुन्हाना में रिटायर्ड फौजी सलामुद्दीन की हत्या।

  2. बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंक कुल्हाड़ी से किया हमला।

  3. पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया गया अंजाम।

जागरण संवाददाता, नूंह। पुन्हाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां अपने बेटे के मेडिकल स्टोर पर बैठे रिटायर्ड फौजी और वर्तमान में होमगार्ड के जवान सलामुद्दीन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले पीड़ित की आंखों में लाल मिर्च झोंकी, फिर सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उन्हें कार में अगवा कर अपने साथ ले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सलामुद्दीन की मौत हो गई।

कार में बिठाकर मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर पर बैठे सलामुद्दीन पर हमला करने से पहले उनकी आंखों में लाल मिर्च झोंकी गई ताकि वे अपना बचाव न कर सकें। इसके बाद आरोपितों ने सलामुद्दीन के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर उन्हें जबरन अपनी कार में बिठाकर मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश बनी वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपित दोनों रावलकी गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक सलामुद्दीन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में होमगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।