Move to Jagran APP

320 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 11 गोवंश बरामद, 5 पर केस

संवाद सहयोगी पिनगवां अपराध जांच शाखा पुन्हाना व गोरक्षा दल की संयुक्त टीम ने पिनगवां थाना के

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:25 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:25 PM (IST)
320 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 11 गोवंश बरामद, 5 पर केस
320 किलो प्रतिबंधित मांस सहित 11 गोवंश बरामद, 5 पर केस

संवाद सहयोगी, पिनगवां : अपराध जांच शाखा पुन्हाना व गोरक्षा दल की संयुक्त टीम ने पिनगवां थाना के गांव झिमरावट में दबिश देकर 320 किलो प्रतिबंधित गोमांस, 11 जिदा गोवंश, दो बाइक, तराजू, सहित कुल्हाड़ी, चाकू बरामद किया है। पुलिस को देखकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि गोरक्षा दल के सदस्य ने सूचना दी कि गांव झिमरावट निवासी आरोपित गोकशी कर बाइकों पर मीट सप्लाई करने का धंधा करते है। आरोपित झिमरावट गांव की पहाड़ की वाल में गोकशी कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो आरोपी पहाड़ में खड़ी किकर व झाड़ियों व उबड़ खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने भागे गए आरोपितों की पहचान आसू, जानू, लाला, जफरू व अनीश निवासियान गांव झिमरावट के रूप में की है। पुलिस ने मौके से 320 किलो मांस, एक तराजू काटा, दो बाइक व 11 गौवंश जो जख्मी हालत में बंधे हुए मिले। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपितों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.