बाइक की टक्कर से युवक घायल, मामला दर्ज
संवाद सहयोगी पिनगवां बिछौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिसरू गांव निवासी मुस्तफीज ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 06:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पिनगवां : बिछौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बिसरू गांव निवासी मुस्तफीज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई मुख्तार के साथ गोविसपुर रोड स्थित अपने खेतों से काम कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने मुख्तियार को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान मुख्तियार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें