Move to Jagran APP

लूट की नियत से देवर-भाभी पर जानलेवा हमला

पुन्हाना थाने के गांव लुहिगाकलां में मंगलवार तड़के लूट की नीयत से घर में घुसकर अज्ञात लोगों द्वारा महिला एवं उनके देवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 06:29 PM (IST)
लूट की नियत से देवर-भाभी पर जानलेवा हमला
लूट की नियत से देवर-भाभी पर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: पुन्हाना थाने के गांव लुहिगाकलां में मंगलवार तड़के लूट की नीयत से घर में घुसकर अज्ञात लोगों द्वारा महिला एवं उनके देवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में देवर-भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और मौके से दोनों घायलों को इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

loksabha election banner

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, लुहिगाकला निवासी इरशाद की पत्नी रजिया अपने घर में सोई हुई थी। मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे अज्ञात लोगों ने रजिया को उसके घर में आवाज लगाई। रजिया और उनका 14 वर्षीय देवर आरिफ दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर आए, तो अज्ञात लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें रजिया व उनका देवर आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिला की सोने की हसली, कानों की बाली भी लूटे जाने की भी जानकारी मिली है। महिला का पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची। बाद में घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुन्हाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना किसने और क्यों अंजाम दी, इसका पता लगाने में जुट गई है।

घटना को लेकर लुहिगाकला गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल व्याप्त है। मामले को लेकर पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही घायलों के बयान लेकर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.