अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
सिटी चौकी पुलिस ने शहर में छापा मारकर अवैध शराब बेचने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पुन्हाना: सिटी चौकी पुलिस ने शहर में छापा मारकर अवैध शराब बेचने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
सिटी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव दल्लाबास व पुन्हाना शहर में दो व्यक्ति अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव दल्लाबास में छापा मारकर हफीज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 75 पव्वा देशी शराब बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने शहर में अवैध शराब बेचने वाले भरतलाल को 44 अद्धे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। भरत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें