Move to Jagran APP

आश्वासन के बाद भी नहीं लौटाई अपहृत लड़की

उपमंडल के गांव नैवाना में अनुसूचित जाति की लड़की के अपहरण के मामले में शुक्रवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा लड़की को लौटाने का आश्वासन के बाद भी लड़की को वापस ना देने पर पीड़ित पक्ष ने रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
आश्वासन के बाद भी नहीं लौटाई अपहृत लड़की
आश्वासन के बाद भी नहीं लौटाई अपहृत लड़की

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: उपमंडल के गांव नैवाना में अनुसूचित जाति की लड़की के अपहरण के मामले में शुक्रवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा लड़की को लौटाने का आश्वासन के बाद भी लड़की को वापस ना देने पर पीड़ित पक्ष ने रोष प्रकट किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द लड़की को बरामद करने की भी गुहार लगाई है।

loksabha election banner

हुकम, छिद्दी राम, जीवन लाल, करण सिंह, अमर सिंह, मोहन, जगराम, मन्नी, अमरचंद और अन्य लोगों ने बताया कि 12 सितंबर तड़के तीन बजे गांव की एक लड़की शौच के लिए जा रही थी, तभी उसके पीछे से दो बाइक पर वर्ग विशेष के तीन युवक आए और लड़की को उठा ले गए। इसको लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक लड़की को बरामद नहीं किया गया है।

मामले को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों के साथ गांव में दो बार पंचायत भी की जा चुकी है, जिसमें आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा लड़की को लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी लड़की को वापस नहीं दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.