Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरा भरा हरियाणा के तहत किया पौधारोपण

हरा भरा हरियाणा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन भानी राम मंगला मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 04:09 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरा भरा हरियाणा के तहत किया पौधारोपण
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरा भरा हरियाणा के तहत किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: हरा भरा हरियाणा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन भानी राम मंगला मौजूद रहे। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के चेयरमैन, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों ने हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया। कार्यकर्ताओं द्वारा नीम, जामुन व सहसुत आदि पौधे लगाए गए।

prime article banner

भानी राम मंगला ने कहा कि भाजपा सरकार जहां देश में जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है, वहीं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी चला रही है। हरा भरा हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में करोड़ों वृक्ष लगाए जाएंगे। इससे जहां पर्यावरण साफ होगा, वही हरा भरा हरियाणा होगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, ब्लॉक समिति पार्षद महादेव पहलवान, उमेश सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.