Move to Jagran APP

भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

बुधवार को पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। यहां लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: बुधवार को पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। यहां लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया। यहां चारों तरफ जय कन्हैया लाल के उद्घोष गूंजते नजर आए। हालांकि कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही नजर आई।

loksabha election banner

शहर के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों को रंग-बिरंगी लडि़यों, फूल तथा विभिन्न प्रकार की लाइटों के माध्यम से सजाया गया। पर्व को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखा गया। यहां लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के नन्ने मुन्ने बच्चे अपने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण करते नजर आए। लोगों के आकर्षण का केंद्र यहां के शनिदेव मंदिर में लगाई गई सुंदर झांकियां रहीं। मंदिर श्री गौरी शंकर में जन्माष्टमी की पूर्वी संध्या पर भव्य तरीके से अखंड रामायण का पाठ करवाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा यहां की प्री-कोर सिटी में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।

यहां प्रवीन जैन ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही इस पर्व को मनाया। छोटे बच्चे जहां भगवान श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में दिखाई दिए तो वहीं कई घरों में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.