मान-सम्मान का सदैव रहूंगा ऋणी: मुकेश
भाजपा के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा का बुधवार को तावडू़ में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
संवाद सहयोगी, तावडू: भाजपा के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा का बुधवार को तावडू़ में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मुकेश शर्मा ने कहा कि जो मान-सम्मान लोगों ने उन्हें दिया है उसके वह सदैव ऋणी रहेंगे। क्षेत्र की आवाज को सरकार तक पहुंचाने व जनसमस्याओं के निवारण को लेकर उनका भरसक प्रयास होगा।
बता दें कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा संगठन ने पार्टी के तावडू़ मंडलाध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व क्षेत्र के युवा समाजसेवी मुकेश शर्मा की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति पर गांव बिस्सर के साथ समूचे तावडू़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसको लेकर मुकेश शर्मा व उनके समर्थकों ने पार्टी संगठन का आभार भी व्यक्त किया है। इसी कड़ी में तावडू़ में ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव व भाजपा के पूर्व महामंत्री नरेश ढ़ल के प्रतिष्ठान पर नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता व लोगों ने मुकेश शर्मा का मुंह मीठा कर उन्हें उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष हरभगवान बिल्ला, लखपत शर्मा, देशराज नंबरदार, शिवम गर्ग, बिशन प्रधान, महेंद्र सहरावत, राजबीर शर्मा, सुखबीर चौहान, कालू फागणा, कमल सिंह जांगड़ा, सुरेश शर्मा के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।