Move to Jagran APP

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान उनके द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 06:04 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:04 PM (IST)
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी
मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान उनके द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वहीं सरकार द्वारा जल्द मांगे न माने जाने पर आगे भी विशाल प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई।

loksabha election banner

धर्मबीर खंड प्रधान, महावीर, संतोष, राज कुमार, चुन्ना, केला, मीरा व गुडिया सहित कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारी महासंघ के चलते बुधवार को एक दिन हड़ताल की गई है। इस दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा काम-काज भी पूरी तरह से बंद रखा गया है। हड़ताल कर सरकार के पास लंबित समान काम-समान वेतन, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की सरकार से अपील की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी महासंघ लंबे समय से उक्त मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से अपील करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी इसके बाद भी जायज मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार को उनकी मांगे जल्द मान लेनी चाहिए, अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व हड़ताल कर काम-काज ठप किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.