बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव व कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी
शुक्रवार रात को भारी बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। बरसात से जहां गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को खुशी मिल रही है। वहीं दूसरी ओर शहर में जलभराव व कीचड ने लोगों की परेशानी बढा दी गई है। मुख्य रास्तों पर पसरी कीचड़ व वार्डो में हो रहे जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद सहयोगी, पुन्हाना : जिले में
गुरुवार और शुक्रवार की रात हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं शहर में जलभराव व कीचड ने परेशानी भी बढ़ गई। मुख्य रास्तों पर कीचड़ व वार्डो में जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
शहरवासी राजू, विनोद, मोहर सिंह, राजेंद्र, अकबर व समीम आदि ने बताया कि शहर के नालों की लगातार सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन से लेकर नगर पालिका तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चारों और कीचड़ और पानी भरा हुआ है। इससे काफी परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि समय रहते नगर पालिका नालों की सफाई व जल निकासी की समस्या पर ध्यान देता तो आज ऐसी समस्या नहीं होगी। नगर पालिका साफ-सफाई के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च करने के दावे करता है, लेकिन हकीकत कुछ और दिखती है। हल्की बारिश में भी सड़कों और वार्डो में कई-कई फुट पानी भर जाता है।
------कोट----
- नगर पालिका के कर्मचारियों को आदेश देकर नालों की सफाई कराने के साथ ही जल निकासी के प्रबंध कराए जाएंगे, ताकि आगे जलभराव की समस्या का सामना ना करना पडे़।
- डा. वैशाली शर्मा, एसडीएम पुन्हाना।