धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाल लिए ढाई लाख रुपये
धमाला गांव की रहने वाली एक महिला के खाते से धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के अनुसार यह पैसा उसकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात उसे क्लेम के रूप में मिला था। जिसे जालसाजों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिया। पीड़िता ने इस मामले को लेकर सीएससी सेंटर चलाने वाले छह लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता चवन प्रवीन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि फिरोजपुर झिरका की एसबीआइ में उसका खाता खुला हुआ है। यह खाता उसने नावली स्थित एक मिनी सेंटर के माध्य
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : धमाला गांव की रहने वाली एक महिला के खाते से धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के अनुसार यह पैसा उसकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात उसे क्लेम के रूप में मिला था, जिसे जालसाजों ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से निकाल लिया। पीड़िता ने इस मामले को लेकर सीएससी सेंटर चलाने वाले छह लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता चवन प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फिरोजपुर झिरका की एसबीआइ में उसका खाता खुला हुआ है। यह खाता उसने नावली स्थित एक मिनी सेंटर के माध्यम से वर्ष 2016 में खुलवाया था। पीड़िता ने बताया इसी दौरान उसकी बेटी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के पश्चात उसे ढाई लाख रुपये का क्लेम मिला था। इसका चेक आने पर उसने उसे अपने खाते में डाल दिया था।
महिला के अनुसार लंबा समय बीतने के बाद उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो वो बैंक में पैसे निकलवाने गई। उसके पैरों तले से जमीन तब खिसक गई जब बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि उसके खाते में मात्र 426 रुपये हैं। इस बाबत उसने अपने खाते की जब स्टेटमेंट निकलवाई तो उसे देखकर चौंक गई।
महिला के खाते से एटीएम व कई ट्रांजेक्शनों के माध्यम से अलग अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। इनमें सबसे अधिक लेनदेन की ट्रांजेक्शन नावली 66 के यहां दर्ज हुई हैं। इसके अलावा खालिद हुसैन, असलम, मोहम्मद साहून बड़कली चौक, अरशद, सद्दाम हुसैन, मुस्तफा आदि से भी पैसा निकाला गया है।
इस मामले में जांच अधिकारी एएसआइ जुगल किशोर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपरोक्त खाते पर एटीएम जारी हुआ है। यह किसने इस्तेमाल किया है, इसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। उधर महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसका धन दिलवाने की मांग की है।