Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: रजत जैन

स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना जरूरी है। स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 03:46 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: रजत जैन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: रजत जैन

संवाद सहयोगी, नगीना: स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना जरूरी है। स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होती है। ये बात सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने नगीना स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के बाद व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो उनकी देखभाल भी करे।

loksabha election banner

रजत जैन ने कहा कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए, ताकि वो बड़े होकर प्रकृति की सुंदरता में चार चंाद लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक हो सकें। उन्होंने कहा कि वृक्ष वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। अगर वर्षा अच्छी होगी तो सिचाई व पेयजल के पानी का संकट भी समाप्त हो जाएगा। ग्राम पंचायत के पंच नवीन शर्मा, भाजपा युवा मंडल उपाध्यक्ष ओमकार साहू, लोकेश गोयल, गोविद दुबे ने भी पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.