विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां से कहासुनी के बाद नूंह में दो सगी बहनों ने खाया सल्फास, बड़ी बहन थी अविवाहित और छोटी ने की थी लव मैरिज

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:38 PM (IST)

नूंह के खेड़ा खलीलपुर गांव में मां से कहासुनी के बाद दो सगी बहनों ने सल्फास खाकर जान दे दी। ...और पढ़ें

जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव में दो सगी बहनों ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव में दो सगी बहनों ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नूंह में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या

  2. मां से कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन

  3. एक अविवाहित, दूसरी ने किया था प्रेम विवाह

जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव में दो सगी बहनों ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से मां बेटियों में खूब कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने यह कदम उठाया। बीते सोमवार को दोनों बहनों ने मां के घर से बाहर जाने के बाद सल्फास खाया था। इसके बाद गंभीर हालत में दोनों बहनों को  मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बड़ी बहन भावना ने दोपहर में, तो छोटी बहन नेहा ने कुछ देर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छोटी बहन नेहा ने 1 वर्ष पहले राजस्थान के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। 24 वर्षीय बड़ी बहन भावना अभी भी है अविवाहित है।