विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में 3.15 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी जब्त

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:55 PM (IST)

नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा तावडू ने 3.15 करोड़ रुपये की 1.597 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर ...और पढ़ें

स्विफ्ट कार के हैंड ब्रेक के नीचे छिपा रखे थे हेरोइन के 30 पैकेट।

स्विफ्ट कार के हैंड ब्रेक के नीचे छिपा रखे थे हेरोइन के 30 पैकेट।

जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा तावडू की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 01 किलो 597 ग्राम हैरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 03 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वाजिद उर्फ काला पुत्र इस्लाम निवासी कोटला थाना आकेड़ा जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रैस-वार्ता में पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन ने बताया कि उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली थी कि वाजिद पुत्र इस्लाम निवासी कोटला हैरोइन बेचने का काम करता है और वह हैरोइन खरीद कर अपनी कार में गांव पल्ला से होते हुए नल्हड मैडिकल नूंह रोड के रास्ते कोटला जाएगा।

टीम ने लाला अमरनाथ कॉलोनी के पास नाकाबंदी की

सूचना के आधार पर अपराध जांच शाखा तावडू की टीम ने नल्हड़ रोड नजदीक लाला अमरनाथ कॉलोनी के पास नाकाबंदी की, सुबह करीब 07.20 बजे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही सफेद कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को लाला अमरनाथ कॉलोनी रोड की तरफ घुमाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने सूझ-बूझ से काबू किया।

नियम अनुसार तलाशी लेने पर हैंड-ब्रेक के पास एक काली पॉलिथीन मिली, जिसमें 30 सफेद पॉलिथीन की विट (पुड़िया) में लिपटी हैरोइन बरामद हुई । जिसका कुल वजन 01.597 किलोग्राम पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 03.15 करोड रुपए है । इस संबंध में नूंह शहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिक गहनता से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी

गिरफ्तारी उपरांत प्रथम पूछताछ पर आरोपी वाजिद उपरोक्त ने उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त थाना सालहावास फरूखनगर, थाना शहर रोहतक व थाना सदर नूंह में डम्पर हाईवा व ट्रक चोरी करने की चार वारदातों को भी अंजाम देना कबूल किया है । पुलिस आरोपी को कल नियमानुसार अदालत में पेश कर और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है। इससे पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त तक चले 6 दिवसीय विशेष अभियान में जिले की अलग-अलग टीमों ने 14 केस दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में मानसून हुआ कमजोर, दक्षिण-पश्चिमी हवाएं हुईं तेज; बूंदाबांदी की संभावना